फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five lakh voters in Aligarh did not fill out the SIR form.

Aligarh News: अलीगढ़ में पांच लाख मतदाताओं ने नहीं भरा एसआईआर फॉर्म

Fri, 26 Dec 2025 02:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Five lakh voters in Aligarh did not fill out the SIR form.
जिले की मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को गणना प्रपत्र भरने का अंतिम दिन है, लेकिन अभी तक करीब पांच लाख मतदाताओं ने अभी फॉर्म नहीं भरा है। यदि शुक्रवार को फॉर्म नहीं भरा गया, तो इन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट सकते हैं।
विज्ञापन




मतदाता पुनरीक्षण के मामले में अलीगढ़ की प्रगति मंडल के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे खराब पाई गई है। मंडल की समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया कि एटा, हाथरस और कासगंज ने इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि अलीगढ़ की रफ्तार बेहद सुस्त है।
विज्ञापन




प्रशासनिक जांच और बीएलओ की रिपोर्ट के अनुसार पांच लाख लोगों के बाहर रहने के मुख्य कारण है कि कई इलाकों में मतदाता घरों पर नहीं मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग शहर से दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके हैं। सूची में मृतक और दोहरी प्रविष्टि वाले नाम भी शामिल हैं, जिन्हें हटाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। जिन मतदाताओं ने अब तक गणना प्रपत्र नहीं भरा है, उन्हें प्रशासन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे आज अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दें और घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों से संपर्क करें।




30 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सूची प्रकाशित होने के बाद जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें दोबारा आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। गणना प्रपत्र न भरने वालों के नाम पर अंतिम फैसला अनंतिम सूची के आधार पर लिया जाएगा। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने अपील की है कि यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में सुरक्षित रहे, तो अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र की औपचारिकता पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed