फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First UP State Ranking Table Tennis

First UP State Ranking Table Tennis: लखनऊ के दिव्यांश, गाजियाबाद की आरती बनीं चैंपियन

Mon, 30 Jun 2025 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 10:37 PM IST
सार

पुरुष वर्ग के फाइनल में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को 11-8, 11-8, 11-4 अंक से हराया। महिला वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद की आरती चौधरी ने अपने ही शहर की अनिका गुप्ता को 11-8, 11-4, 11-7 अंक से शिकस्त दी।

विज्ञापन
First UP State Ranking Table Tennis
एसवी कॉलेज के क्रीडा मैदान में टेवल टेनिस प्रतियोगिता में सम्मानित खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रथम यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव और महिला वर्ग में गाजियाबाद की आरती चौधरी चैंपियन बन गई। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

विज्ञापन


एसवी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में पुरुष वर्ग के फाइनल में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को 11-8, 11-8, 11-4 अंक से हराया। महिला वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद की आरती चौधरी ने अपने ही शहर की अनिका गुप्ता को 11-8, 11-4, 11-7 अंक से शिकस्त दी। यूथ बॉयज (अंडर-19) वर्ग के फाइनल में प्रयागराज के आर्यन कुमार ने आगरा के मौलिक चतुर्वेदी को 11-9, 11-3, 12-10 अंक से हराया। यूथ गर्ल्स (अंडर-19) के फाइनल में गाजियाबाद की अवनि त्रिपाठी ने अपने शहर की दिशा को 11-6, 11-3, 1-6 अंक से हरा दिया। 
विज्ञापन


यूथ बॉयज (अंडर-17) वर्ग के फाइनल में प्रयागराज के आर्यन कुमार ने गाजियाबाद के अर्नव पवार को 11-9, 11-5, 11-9 अंक से हराया। गर्ल्स-बॉयज (अंडर-17) वर्ग के फाइनल में आगरा की श्रेया अग्रवाल ने गाजियाबाद की याशिका तिवारी को 11-9, 11-9, 11-2 अंक से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर बॉयज (अंडर-15) वर्ग के फाइनल में आगरा के केशव खंडेलवाल ने कानपुर के आशुतोष गुप्ता को 11-13, 11-3, 11-8, 11-7 अंक से हराया। इस अवसर पर पूर्व यूपी स्टेट चैंपियन एए जैदी, पूर्व विधायक विवेक बंसल, अरविंद भार्गव, टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed