{"_id":"bf4ad3121b2a61a6b27f957c8bbb344a","slug":"firring-at-royal-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल होम्स में मालिकाना हक को लेकर चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयल होम्स में मालिकाना हक को लेकर चलीं गोलियां
अलीगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालानगरी स्थित रॉयल होम्स कॉलोनी शुक्रवार शाम पौने पांच बजे गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। 12 राउंड गोलियां चलीं। एक मजदूर की कनपटी को गोली छील कर निकल गई। दूसरी गोली महिला मजदूर को बाजू को लहूलुहान कर गई। आसपास की भीड़ के कई लोग जान बचा कर भागे। अचानक गोलीबारी से अफरातफरी मच गई।
भीड़ ने इस दौरान वहां से भागने वाले देवी का नगला निवासी राकेश यादव को पकड़ कर जमकर पीटा। बाद में पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसका मेडिकल कराने की तैयारी हो रही है। राकेश घटना के वक्त नशे में धुत थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रॉयल होम्स कॉलोनी को बसाने वाले बिल्डर मनोज शर्मा के भाई आशीष कुमार शर्मा उर्फ बॉबी निवासी हरदुआगंज कॉलोनी के कुछ मकानों में लेबर लगवा कर काम करवा रहेे थे। ये वो मकान हैं जिनके कुछ निर्माण कार्य अधूरे रह गए हैं। मकान लेने वालों के कहने पर बॉबी उनका काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन
यही बात मनोज की पत्नी और मायके पक्ष को नागवार गुजर रही है। उनका पक्ष ये है कि कॉलोनी का मालिकाना हक मनोज और अब उनकी पत्नी के पास है, इसीलिए जेठ और ससुरालीजनों को इस पर कब्जा करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। मना करने के बाद भी ये लोग नहीं मान रहे हैं।
इस कॉलोनी के वाशिंदों की मानें तो मनोज के ससुर प्रेम किशोर निवासी देवी का नगला अपने दोस्त राकेश यादव और उनके कुछ गनर साथियों के साथ शुक्रवार शाम को कॉलोनी में पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करने को कहा। मकान मालिकों और मजदूरों ने विरोध किया तो उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
मजदूरों में दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलवा दीं। उनके साथ रायफल, रिवाल्वर और कुछ अन्य असलहे थे। आशीष ने हरदुआगंज थाने में दी तहरीर में कहा है कि उन पर जानलेवा हमले के इरादे से ही असलहधारी लोग फार्च्यूनर कार पर आए थे। जिसमें मनोज के ससुर प्रेम किशोर उपाध्याय, उनका पुत्र शुभम उपाध्याय उर्फ राजा, दोस्त राकेश यादव सहित दो अज्ञात लोग आए थे। इन लोगों ने गोलियां चलाईं जिसमें ओमवती और वाहिद नाम का मजदूर जख्मी हो गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।