फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing took place due to dispute between two parties

Aligarh News: दो पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग, देर रात पुलिस ने की जांच, पुरानी रंजिश हुई उजागर

Sat, 27 Apr 2024 01:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 01:52 AM IST
सार

गांव के किसान नेता योगेश तोमर व भाजपा में सक्रिय प्रधान के बीच एक नाली को लेकर काफी समय से विवाद है। इस विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद कर रखा है। देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गया। इसमें प्रधान पक्ष पर हवाई फायर करने का आरोप लगा।

विज्ञापन
Firing took place due to dispute between two parties
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

खैर क्षेत्र के गांव अहरौला के माजरा गढ़ी हरनारायण में 26 अप्रैल देर शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद में फायरिंग हो गई। इस झगड़े को चुनाव से जोड़कर पुलिस को झूठी सूचना दे दी गई। इस दौरान एक लड़की को गोली के छर्रे लगने की बात कही गई। मगर पुलिस जांच में इसकी भी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


गांव के किसान नेता योगेश तोमर व भाजपा में सक्रिय प्रधान के बीच एक नाली को लेकर काफी समय से विवाद है। इस विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद कर रखा है। देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गया। इसमें प्रधान पक्ष पर हवाई फायर करने का आरोप लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को यह सूचना दे दी कि ईवीएम मशीन ले जाते समय दोनों पक्षों में विवाद हुआ और प्रधान पक्ष ने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ईवीएम या आज के चुनाव से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया। बाद में एक लड़की को गोली के छर्रे लगने की बात सामने आई। उसे अस्पताल भेजा गया। मगर उसको भी छर्रे लगने की पुष्टि नहीं हुई। सीओ रंजन द्विवेदी के अनुसार झगड़ा पुराने विवाद में हुआ है। इसके अलावा कोई बात नहीं है। फायरिंग या किसी लड़की को छर्रे लगने की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed