{"_id":"5b7879f542c792463e41b130","slug":"fire-in-the-wire-trader-s-house-fire-everything","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायर व्यापारी के मकान में धमाके संग लगी आग, सब कुछ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायर व्यापारी के मकान में धमाके संग लगी आग, सब कुछ राख
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
शिमला आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के अति घने और अति संकरे छिपैटी बाजार के मोटर वायर व्यापारी का मकान और दुकान शुक्रवार मध्य रात हुए अगिभनकांड में तहस-नहस होने से बच गया। शार्ट सर्किट से लगी आग के दौरान घर की गैलरी में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और अगिभनकांड में दुकान के सारे सामान सहित तीन मंजिला मकान में सभी घरेलू सामान जलकर जलकर राख हो गया।
इस दौरान धमाके की आवाज सुन नींद टूटने पर घर में सो रहे परिजन जैसे-तैसे निकलकर भागे। वरना अगिभनकांड में वह भी हादसे का शिकार हो सकते थे। इस सूचना पर पहुंची चार दमकलों की मदद से ढाई घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया जा सका। मगर घर व दुकान में रखा सामान नहीं बचाया जा सका।
छिपैटी निवासी मनोज गोटेवाल का मोहल्ले में तीन मंजिला मकान बना है। प्रथम तल पर दुकान में मोटर वायरिंग का थोक का व्यापार है। घर में मनोज के अलावा बेटा मयूर, बहू दीपिका व 4 साल की नातिन रहते हैं। रात करीब डेढ़ बजे पूरा परिवार दूसरे माले पर सोया हुआ था।
विज्ञापन
अभी अचानक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग दुकान से निकलकर पूरे घर में व दूसरे व तीसरे माले पर भी पहुंच गई। इसी बीच दुकान के बगल में घर की गैलरी में रखा रसोई गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। इस पर परिजनों की नींद टूटी और बदहवाश हालत में जागे तो खुद को आग में घिरा देख, जैसे तैसे घर से निकलकर नीचे भागे। इसी दौरान मोहल्ले के तमाम लोग जाग गए।
इसी बीच सूचना पर चार दमकलों के अलावा देहली गेट, सासनी गेट, कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। ढाई घंटे तक आग बुझाने के प्रयास चलते रहे। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। मगर इतना हुआ कि इस दौरान दुकान व घर में रखा तमाम लाखों रुपये कीमत का व्यापारिक व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
आग का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। सीएफओ विवेक शर्मा के अनुसार सिलेंडर सहित तमाम साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। इतना जरूर है कि धमाके में सिर्फ मनोज गोटेवाल के घर की दीवार, फर्श आदि चटक गई हैं। किसी पड़ोसी के घर में नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है। वरना सिलेंडर फटने से आसपास भी नुकसान हो सकता था।