{"_id":"67ab651a100d1f565f056906","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-retired-amin-burnt-alive-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट ने ली जान: चिंगारी रजाई पर गिरी, लगी आग में जिंदा जल गए सेवानिवृत अमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट ने ली जान: चिंगारी रजाई पर गिरी, लगी आग में जिंदा जल गए सेवानिवृत अमीन
Tue, 11 Feb 2025 08:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:26 PM IST
सार
सेवानिवृत अमीन निरंजन सिंह कमरे में सो रहे थे। उनके ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इनमें देर रात शार्ट सर्किट हुआ और उससे छूटी चिंगारी से उनकी रजाई में आग लग गई। रजाई के साथ चारपाई ने भी आग पकड़ ली। वह चारपाई पर ही जिंदा जल गए।
विज्ञापन
सेवानिवृत अमीन निरंजन सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अतरौली कोतवाली के गांव चौमुहां में 10 फरवरी की रात शार्ट सर्किट छूटी चिंगारी ने रजाई में आग पकड़ ली और इससे कमरे में सो रहे सेवानिवृत अमीन निरंजन सिंह (68) जिंदा जल गए। लकवे से पीड़ित होने के कारण वह न तो चल पाते थे और न ही बोल पाते थे। इस वजह से वह किसी को बता भी नहीं पाए। कमरे में धुआं भरने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
गांव चौमुहां निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके पिता निरंजन सिंह अमीन के पद से सेवानिवृत हुए थे। 10 फरवरी रात वह घर में बने कमरे में सो रहे थे। परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। उनके ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इनमें देर रात शार्ट सर्किट हुआ और उससे छूटी चिंगारी से उनकी रजाई में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजाई के साथ चारपाई ने भी आग पकड़ ली। वह किसी को आवाज नहीं लगा पाए और चारपाई पर ही जिंदा जल गए। काफी देर बाद कमरे में धुआं उठता देख परिजनों कमरा खोलकर देखा तो वहां का नजारा देख सबके होश उड़ गए। शोर मचाने पर पड़ोसी भी पहुंच गए आग पर काबू पाया और कमरे में आग दहक रही थी।
जैसे-तैसे निरंजन सिंह को बाहर लाया गया, लेकिन तब तक जिंदा जलकर मौत हो गई। निरंजन सिंह के दो बेटे व दो बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। जिपं सदस्य प्रवेशवती, डा. रवेंद्रपाल सिंह पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।