{"_id":"68f74a8a5de68a20170b79cd","slug":"fire-breaks-out-at-tvs-bike-showroom-in-vijaygarh-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पूजन के बाद हादसा: बाइक शोरूम में लगी आग, चार वाहन सहित लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पूजन के बाद हादसा: बाइक शोरूम में लगी आग, चार वाहन सहित लाखों का सामान जलकर राख
Tue, 21 Oct 2025 02:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 02:25 PM IST
सार
आग से चार बाइकों के अलावा काउन्टर, बिल बुक, सोफा, कंप्यूटर सिस्टम भी जल गया। शोरूम संचालक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है, जिसमें कई लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
टीवीएस बाइक शोरूम श्री सिद्धेश्वरी पर लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयगढ़ कस्बा में दीपावली की रात ऑटो व्हीकल शोरूम में आग लगने से चार बाइकों सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। शोरूम संचालक पूजन के बाद गांव चले गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
गांव कटरा मलोई निवासी राहुल सिंह का कस्बा के विजयगढ़ सासनी अकराबाद मार्ग पर सिद्धेश्वरी के नाम से टीवीएस कंपी का शोरूम है। उन्होंने बताया वह दिवाली की रात नौ बजे शोरूम में पूजा-अर्चना करके गांव चले गए। रात करीब 9:30 बजे राहगीगों ने शोरूम से धुआं निकलते देखकर उन्हें मोबाइल पर सूचना दी। ग्रामीण एकत्रित हो गए और शोरूम में देखा तो आग की छत से लपटें निकल रही थीं, सभी ने हिम्मतकर 24 बाइकों को बाहर निकाला, चार बाइकें आग की चपेट में आने से जल गई थी।
विज्ञापन
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से चार बाइकों के अलावा काउन्टर, बिल बुक, सोफा, कंप्यूटर सिस्टम भी जल गया। शोरूम संचालक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है, जिसमें कई लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। थानाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन