Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   misbehave for water

Aligarh News: अंतिम संस्कार के बाद मुंडन के लिए पानी मांगने पर की अभद्रता

Thu, 26 Nov 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 26 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
misbehave for water
धरनास्थल पर पहुंचकर माफी मांगते अवर अभियंता। संवाद
गंगीरी। नगला खार गांव में पिता के अंतिम संस्कार के बाद बेटे के मुंडन के लिए मरघट के बगल में स्थित बिजलीघर से दो बाल्टी पानी मांगा गया तो पानी देने के बजाय कर्मियों ने अभद्रता कर दी। घटना 18 नवंबर की रात करीब आठ बजे की है। मामले में बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर घेरकर धरना शुरू कर दिया। जेई के माफी मांगने पर तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता राहुल कुमार ने बताया कि नगला खार गांव निवासी गंगा सिंह का 18 नवंबर को निधन हो गया था। गांव में 132 केवीए बिजलीघर के बगल में मरघट है। अंतिम संस्कार के बाद रात करीब आठ बजे बिजलीघर के गेट पर रोशनी होने के कारण मृतक के बेटे का वहीं पर मुंडन कराने के लिए उन्होंने बिजलीघर के अंदर लगे सबमर्सिबल से दो बाल्टी पानी कर्मचारियों से मांगा।
विज्ञापन

राहुल कुमार का आरोप है कि पानी देने के बजाय कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की। इस घटना के विरोध में बुधवार की सुबह करीब दस बजे से भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राम औतार यादव, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर के गेट पर धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बिजलीघर की सबमर्सिबल चलने पर गांव के रास्ते पर पानी भरता है और कीचड़ रहता है, लेकिन गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद उसके बेटे के लिए दो बाल्टी पानी देने के बजाय अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अवर अभियंता दीपक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजलीघर के कर्मचारियों की ओर से माफी मांगी। इस पर करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। बनी सिंह यादव प्रधान, रामसेवक, रनवीरसिंह, बादाम सिंह, नरेश कुमार, पप्पू सिंह, श्रीनिवास, डोरीलाल, चंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह धरने में शामिल रहे।

------
कोट...
18 नवंबर की रात करीब आठ बजे राहुल कुमार दीवार कूदकर बिजलीघर के अंदर घुस गया था। हमारे किसी कर्मचारी ने कोई अभद्रता नहीं की। 19 नवंबर को गांव के लोग बिजलीघर में पहुंचे थे, तभी मामले में सुलह-समझौता हो गया था, लेकिन बुधवार को पुन: बिजलीघर पर धरना दिया गया। हमारे किसी भी कर्मचारी ने कोई अभद्रता नहीं की फिर भी हमने माफी मांगकर मामले को खत्म करा दिया है।-दीपक कुमार सिंह, अवर अभियंता, नगला खार बिजलीघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed