फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR against SP leaders

कोरोना की गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर बिजेंद्र, जमीर, अज्जू सहित तमाम सपाइयों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Dec 2020 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
FIR against SP leaders
सपा में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को सपाइयों के स्वागत और शहर में जुलूस निकाले जाने को लेकर पुलिस ने इसे कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन माना है। इसे लेकर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक सहित तमाम सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा क्वार्सी थाने में लिखा गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार कोविड काल में बिना अनुमति जुलूस निकालने और स्वागत के दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और न कोरोना गाइड लाइन का ध्यान रखा गया। इसे लेकर निषेधाज्ञा उल्लंघन, महामारी अधिनियम के तहत पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, गुलिस्ताना, संजू, आशू, बबलू होल्कर, राशिद, संतोष यादव, शेर मोहम्मद, प्रवेश यादव, सरताज, हिमांशु रावत, उमेश, आदित्य जुनूनी, जैकी ठाकुर, इसरार, अफजाल पार्षद सहित 31 नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना पुलिस नोडल एसपी क्राइम डॉ. अरविंद के अनुसार इनके द्वारा जहां से जुलूस निकाला गया है, वहां से लेकर क्वार्सी तक की गतिविधियों की जानकारी की जा रही है। कहीं और भी यह तथ्य सामने आएगा तो वहां भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed