{"_id":"68a9fb04d383d4d06603e303","slug":"fine-of-up-to-50-thousand-imposed-on-44-colleges-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: नहीं भेजे प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक, पोर्टल बंद, इन 44 महाविद्यालयों पर लगाया 50 हजार तक का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: नहीं भेजे प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक, पोर्टल बंद, इन 44 महाविद्यालयों पर लगाया 50 हजार तक का जुर्माना
Sun, 24 Aug 2025 03:02 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:02 AM IST
सार
हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़ के 44 महाविद्यालयों द्वारा सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक न भेजे जाने के चलते परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी हो रही है। इसलिए विवि ने पोर्टल बंद कर जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन बार पत्राचार होने के बाद भी अलीगढ़ मंडल के 44 महाविद्यालयों ने प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं भेजे हैं। अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने पोर्टल बंद कर इन महाविद्यालयों पर एक हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगा दिया है। जुर्माना राशि प्रति विद्यार्थी एक हजार रुपये रखी गई है। जुर्माने की न्यूनतम धनराशि एक हजार और अधिकतम 50 हजार रुपये है। इस मुद्दे को परीक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़ के 44 महाविद्यालयों द्वारा सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक न भेजे जाने के चलते परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी हो रही है। परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी करने में दुश्वारी हो रही है।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के भूरे सिंह जगन्नाथ सिंह वासुदेव महाविद्यालय दत्ताचौली खुर्द, अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, महाराजा प्रताप सिंह राजकीय महाविद्यालय, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, एटा के रतनपाल सिंह श्याम लता महाविद्यालय, धर्मवीर सिंह महाविद्यालय, श्रीमती लौंगश्री देवी महाविद्यालय नगला, हाथरस के आरपीएम कॉलेज ऑफ लॉ कोटा, डॉ. रिषीकांत सिद्धार्थ महाविद्यालय, श्रीमती गेंदा देवी महाविद्यालय ने जून-2025 के आंतरिक अंक नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन