{"_id":"63a8b64e2ee34e79ac1eec42","slug":"fighting-firing-in-the-dispute-of-liability-of-13-lakhs-city-office-news-ali3077254122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 13 लाख की देनदारी के विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 13 लाख की देनदारी के विवाद में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
महानगर से सटे गांधी पार्क क्षेत्र के गांव कमालपुर में 13 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद में शनिवार रात दो पक्षों में मारपीट के दौरान फायरिंग तक हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
यह मुकदमा अजय कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें आरोप है कि वर्ष 2020 से गांव के ही कृष्ण कुमार पर 13 लाख रुपये उधार हैं। लगातार मांगने पर भी रुपये नहीं मिल रहे। शनिवार को भी अजय ने कृष्ण कुमार को फोन किया। इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी पक्ष घर में घुस गए।
यहां उन्होंने मारपीट की और विरोध पर तमंचे से फायर किया। बाद में लोगों के एकत्रित होकर आने पर हमलावर धमकाते हुए भाग गए। इस मामले में कृष्ण कुमार के साथ साथ भाई सतेंद्र कुमार उर्फ सत्ता व बेटे भरत और सागर को नामजद किया गया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार मामले में मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घर में चोरी के इरादे से घुसा युवक दबोचा
हानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में घर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को जगार होने पर पकड़ लिया और जमकर पीटा गया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि वीरपाल के घर में रात चोरी के इरादे से चोर घुसा था। इस दौरान जगार होने पर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी छोटू निवासी बरौला बाईपास को पुलिस के हवाले किया गया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार आरोपी को जेल भेजा गया है।