फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fight for not saying Ram Ram

Aligarh News: भतीजी ने बुआ से नहीं की राम-राम, जमकर हुई मारपीट, चार घायल

Fri, 28 Mar 2025 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

गंगीरी के हंसगढ़ी में भतीजी ने बुआ से राम-राम नहीं की। बुआ ने कहासुनी कर दी। इसी बात पर गुस्साई भतीजी की मां ने अपनी अलीगढ़ निवासी बहनों को बुला लिया। मां व उनकी बहनों की ननद और जेठ से जमकर मारपीट हो गई।

विज्ञापन
fight for not saying Ram Ram
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

भतीजी ने अपनी बुआ से राम-राम नहीं की। इस पर बुआ को बुरा लग गया और उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गंगीरी थाना क्षेत्र में गांव हंसगढ़ी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी क्रपेंद्र सिंह की ननद 27 मार्च की शाम घर आईं थीं। उसकी बेटी ने बुआ से राम-राम नहीं की तो बुआ ने कहासुनी कर दी कि उसने बेटी को क्या सिखाया है। इसी बात पर गुस्साई लक्ष्मी देवी ने अपनी अलीगढ़ निवासी बहनों को बुला लिया। 
विज्ञापन


28 मार्च सुबह लक्ष्मी देवी व उनकी बहनों की ननद और जेठ से जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से लक्ष्मी देवी व उनकी बहनें गीता चौहान व पिंकी चौहान घायल हो गए तो दूसरे पक्ष से जेठ ब्रजेश सिंह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी तहरीर थाने में दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed