फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband and elder son recruitment, younger son offered fire to mother

बुखार का कहर: पति और बड़े बेटे का चल रहा इलाज, छोटे बेटे ने मां को दी मुखाग्नि

Sun, 05 Nov 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2023 01:30 AM IST
सार

विमलेश देवी बीते पांच दिन से बुखार से पीड़ित थीं। परिजन द्वारा उनका अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके पति व बेटा भी बुखार से पीड़ित हैं। उनका भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीमारी के चलते पति अपनी पत्नी को मुखाग्नि भी न दे सके। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Husband and elder son recruitment, younger son offered fire to mother
बुखार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर से लेकर देहात तक बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना मौतों का सिलसिला चल रहा है। अभी एक सरकारी अधिकारी के पति और एक अफसर की मौत हुई थी। शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई। दादों के नगला उदित निवासी भाजपा नेता भरत सिंह राजपूत की 40 वर्षीय भजीज बहू व 60 वर्षीय चाची का बुखार के चलते शुक्रवार की देर रात्रि निधन हो गया। शनिवार को दोनों शवों का गांव के शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गांव नगला उदित निवासी 40 वर्षीय विमलेश देवी पत्नी ओमप्रकाश राजपूत बीते पांच दिन से बुखार से पीड़ित थीं। परिजन द्वारा उनका अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। शुक्रवार की देर रात्रि उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके पति ओमप्रकाश राजपूत व बेटा अनिकेश राजपूत भी बुखार से पीड़ित हैं। उनका भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीमारी के चलते पति अपनी पत्नी को मुखाग्नि भी न दे सके। उनके छोटे बेटे 10 वर्षीय गोलू ने मुखाग्नि दी। गांव में बुखार के इस प्रकोप को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन


इधर, वहीं 60 वर्षीय ज्ञान देवी पत्नी स्व. सोरन सिंह का भी बुखार के चलते अचानक निधन हो गया। दोनों शवों का गांव के शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में दो मौतों के अलावा करीब पंद्रह दिनों के अंदर आठ मौतें होने से दहशत का माहौल है। पचास से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुखार से बचाव के लिए ग्राम प्रधान से लेकर किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया है। अंतिम संस्कार में जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, प्रधान रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व प्रधान कल्लू खां, संजू यादव, अर्जुन सिंह यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed