{"_id":"6457cbb195f7f1b4b40ade64","slug":"father-going-to-daughter-christening-died-in-an-accident-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेटी के नामकरण में जा रहे पिता की हादसे में मौत, ट्रक चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेटी के नामकरण में जा रहे पिता की हादसे में मौत, ट्रक चालक हिरासत में
Sun, 07 May 2023 09:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 09:33 PM IST
सार
कुछ दिन पहले गोपाल की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। रविवार को उसकी बेटी का नामकरण होना था। गोपाल सुबह बाइक पर सवार होकर मानेसर से गांव आ रहा था। रास्ते में खेरेश्वर चौराहे के पास सामने से आ रहे एक एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक गोपाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल खैर राजमार्ग पर रविवार सुबह सात बजे खेरेश्वर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हाथरस के थाना सासनी के गांव जसराना निवासी 36 वर्षीय गोपाल पुत्र हरवीर सिंह हरियाणा के मानेसर में मारूती कंपनी के पास एक चाय की दुकान चलाते थे। कुछ दिन पहले गोपाल की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। रविवार को उसकी बेटी का नामकरण होना था। गोपाल सुबह बाइक पर सवार होकर मानेसर से गांव आ रहा था। रास्ते में खेरेश्वर चौराहे के पास सामने से आ रहे एक एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। गोपाल के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ लोधा ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि ट्रक चालक हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया गया है।
विज्ञापन