Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The village of the minister's in-laws now hopes for improved roads.

Aligarh News: मंत्री की ससुराल के गांव को अब रास्ते संवरने की आस

Fri, 06 Nov 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The village of the minister's in-laws now hopes for improved roads.
 गांव तारापुर में आबादी के दो हिस्सों को जोड़ने वाला रास्ता बदहाल। संवाद - फोटो : samvad
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह का रिश्ता गोंडा ब्लॉक के गांव रुदायन उर्फ तारापुर से जुड़ने की खबर के बाद ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। गांव को आने-जाने वाले तीन रास्तों में से केवल एक ही ठीक हालत में है। दो रास्ते बदहाल हैं, जबकि एक मार्ग पर करीब ढाई दशक से निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंत्री संदीप सिंह का संबंध गांव से जुड़ना ग्रामीणों के लिए सौभाग्य की बात है। लोगों को उम्मीद है कि अब गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि खैर मार्ग से गांव तक आने वाला रास्ता डामर का बना है, जबकि गोंडा-चिंता नगरिया मार्ग से जुड़ा करीब 400 मीटर लंबा संपर्क मार्ग लगभग ढाई दशक से बदहाल है। सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। इस संबंध में वह कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

गांव की आबादी दो हिस्सों में बंटी हुई है। इन्हें जोड़ने वाला करीब 350 मीटर लंबा संपर्क मार्ग भी अब तक नहीं बन सका है। बारिश में इस रास्ते से निकलना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा ब्लॉक कार्यालय के बराबर से गांव की ओर आने वाला रास्ता भी कच्चा है। ग्रामीण लंबे समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रशासक पवनेंद्र चौधरी उर्फ लाला ने बताया कि रास्तों के निर्माण के लिए प्रयास किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सर्वे के बाद जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पर डाल देते हैं। ग्राम पंचायत के पास इतने लंबे मार्गों के निर्माण के लिए पर्याप्त निधि नहीं है। गांव की कस्बे से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इन रास्तों का निर्माण जरूरी है।


जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत बेअसर
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेन्द्र प्रसाद के अनुसार, गोंडा-चिंता नगरिया मार्ग से गांव तक आने वाले 400 मीटर रास्ते की बदहाली को लेकर कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत या निर्माण नहीं हुआ। अब ग्रामीणों को नई उम्मीद जगी है। ग्राम प्रशासक का कहना है कि लोक निर्माण विभाग सर्वे के बाद इन मार्गों का निर्माण ग्राम पंचायत के जिम्मे डाल देता है। सीमित निधि के कारण पंचायत इतने लंबे रास्तों का निर्माण नहीं करा पा रही है। विभागीय स्तर पर पहल जरूरी है।

 गांव तारापुर में आबादी के दो हिस्सों को जोड़ने वाला रास्ता बदहाल। संवाद

 गांव तारापुर में आबादी के दो हिस्सों को जोड़ने वाला रास्ता बदहाल। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed