{"_id":"68fcaffae4d7e3696a0f73f3","slug":"father-getting-his-bail-young-man-took-away-the-daughter-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिता करा रहा था अपनी जमानत, बेटी को ले गया गांव का युवक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिता करा रहा था अपनी जमानत, बेटी को ले गया गांव का युवक, मुकदमा दर्ज
Sat, 25 Oct 2025 04:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Oct 2025 04:40 PM IST
सार
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
युवक संग गई किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडा थाना के एक गांव की किशोरी के पिता शांति भंग में अपनी जमानत करा रहे थे, उधर उनकी बेटी गांव के युवक के साथ चली गई। आहत पिता ने गांव के आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसमें और उसके बड़े भाई में भैंस के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था, थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को शांति भंग में निरुद्ध कर इगलास न्यायालय भेज दिया, जमानत के लिए पत्नी उसके साथ थी। घर पर 14 वर्ष की बेटी और और एक छोटी बेटी थी।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे उसकी बड़ी बेटी आटा पिसवाने के बहाने से घर से चली गई और वापस लौटकर नहीं आई। उन्होंने गांव में आकर बेटी के बारे में जानकारी की तो पता चला उसे गांव का ज्ञानी शादी का झांसा देकर ले गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन