{"_id":"68fcac1159320bbae90e1bb1","slug":"father-and-son-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-car-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल, चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल, चालक पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 25 Oct 2025 04:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Oct 2025 04:24 PM IST
सार
मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे लेकर उसके नम्बर के आधार पर चालक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक पिता और पुत्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चंडौस कस्बा और नगला पदम के बीच 23 अक्तूबर को कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
चंडौस क्षेत्र के गांव जहराना निवासी संतोष कुमार (48) के परिजनों ने बताया कि वे भाईदूज पर पत्नी राजकुमारी (45) के साथ बुधवार को बल्लभगढ़ गए थे, जहां से वह बृहस्पतिवार को बस से वापस लौटकर दोपहर में गौमत चौराहे से गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिला तो उन्होंने अपने छोटे बेटे अभिषेक (21) को फोनकर गौमत चौराहे पर बुला लिया। इसके दंपती और उनका बेटा गांव वापस लौट रहे थे, दोपहर करीब 12:00 बजे चंडौस-नगला पदम के बीच एक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाए फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां अभिषेक की शाम को मौत हो गई, जबकि पिता संतोष को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले जाया गया था, जहां रात को उनकी मृत्यु हो गई। घायल राजकुमारी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। परिजनों ने बताया कि संतोष चार भाइयो में दूसरे और अभिषेक दो भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था, भाई-बहन की शादी हो चुकी है, वह अविवाहित था। भाई फौजवीर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बेटी भी मायके जल्द आ गई थी
दो भाइयोे के बीच अकेली बहन पूजा माता-पिता के घर पर नहीं होने के कारण ससुराल पलसेड़ा से सुबह जल्द आ गई थी,उसने दोनों भाइयों का तिलक कर दिया था और माता-पिता के आने का इंतजार कर रही थी। पूजा के मायके आने की वजह से ही संतोष और राजकुमारी बल्लभगढ़ से जल्द आ गए थे।
मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे लेकर उसके नम्बर के आधार पर चालक की पहचान कराई जा रही है।-संजीव कुमार तोमर सीओ गभाना