फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father and son died in a road accident on Holi

Aligarh News: होली के दिन सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Sun, 16 Mar 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Father and son died in a road accident on Holi
14 मार्च को होली वाले दिन गौमत चौराहे पास बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन




गोंडा थाने के गांव माती बसई निवासी श्रीनिवास (35) अपने पुत्र अमित कुमार (15) के साथ होली पर अपनी बहन के गांव शेरपुर गए थे। वहां से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गौमत चौराहे के पास पीछे से आया अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे दोनों घायल हो गए।



राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने श्रीनिवास को मृत घोषित कर दिया। अमित कुमार को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




हादसे की खबर पाकर परिवार वाले बदहवास हालत में खैर सीएचसी पहुंच गए थे। पिता-पुत्र की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल था। श्रीनिवास ड्राइवर थे। वह अपने पीछे पत्नी सोनवती और दो अबोध बेटियों को छोड़ गए हैं। शनिवार को गांव माती में पिता-पुत्र के शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed