फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father and son bitten by snake, both died during treatment

Aligarh: बेड पर सो रहे पिता-पुत्र को सांप ने काटा, इलाज के दौरान दोनों की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 07 Sep 2024 04:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

पिता-पुत्र घर के अन्दर कमरे में बेड पर सो रहे थे। देर रात एक सांप ने दोनों को डंस लिया। सांप से डंसने की जानकारी होने पर परिवार वाले हक्के-बक्के रह गए।

विज्ञापन
Father and son bitten by snake, both died during treatment
मृतक पिता नकुल और पुत्र कुनाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव बुलाकगढी में 6 सितंबर देर रात घर के अन्दर कमरे में बेड पर पिता-पुत्र सो रहे थे। पिता-पुत्र को सांप ने काट लिया। परिजन पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्तपाल ले गए, डॉक्टरों ने उसे जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पिता-पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के मौत से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


बुलाकगढी निवासी 35 वर्षीय नकुल सूर्यवंशी व उनका 12 वर्षीय पुत्र कुनाल के परिजनों ने बताया कि दोनों घर के अन्दर कमरे में बेड पर सो रहे थे। देर रात एक सांप ने दोनों को डंस लिया। सांप से डंसने की जानकारी होने पर परिवार वाले हक्के-बक्के रह गए। वहां पर और ग्रामीण भी आ गए। आनन-फानन परिजन पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरो ने दोनों को जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

विलाप करते परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र के मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। सूचना पर लोधा पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed