{"_id":"66dc371c12e9cf434b06ba6c","slug":"father-and-son-bitten-by-snake-both-died-during-treatment-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बेड पर सो रहे पिता-पुत्र को सांप ने काटा, इलाज के दौरान दोनों की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बेड पर सो रहे पिता-पुत्र को सांप ने काटा, इलाज के दौरान दोनों की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 07 Sep 2024 04:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:51 PM IST
सार
पिता-पुत्र घर के अन्दर कमरे में बेड पर सो रहे थे। देर रात एक सांप ने दोनों को डंस लिया। सांप से डंसने की जानकारी होने पर परिवार वाले हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन
मृतक पिता नकुल और पुत्र कुनाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव बुलाकगढी में 6 सितंबर देर रात घर के अन्दर कमरे में बेड पर पिता-पुत्र सो रहे थे। पिता-पुत्र को सांप ने काट लिया। परिजन पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्तपाल ले गए, डॉक्टरों ने उसे जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पिता-पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
बुलाकगढी निवासी 35 वर्षीय नकुल सूर्यवंशी व उनका 12 वर्षीय पुत्र कुनाल के परिजनों ने बताया कि दोनों घर के अन्दर कमरे में बेड पर सो रहे थे। देर रात एक सांप ने दोनों को डंस लिया। सांप से डंसने की जानकारी होने पर परिवार वाले हक्के-बक्के रह गए। वहां पर और ग्रामीण भी आ गए। आनन-फानन परिजन पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरो ने दोनों को जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र के मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। सूचना पर लोधा पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।