{"_id":"69b5bea20a18ccfcfa0dde7c","slug":"farmhouse-attacked-due-to-rivalry-firing-alleged-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-102046-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रंजिश में फार्महाउस पर हमला, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रंजिश में फार्महाउस पर हमला, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
कस्बे के सतेंद्र यादव कुछ लोगों पर अपने फार्महाउस में घुसकर मारपीट करने व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना चुनावी रंजिश से जोड़ी जा रही है।
पीड़ित ने बताया है कि 10 मार्च की शाम करीब चार बजे वह अपने फार्महाउस पर बैठे थे। आरोप है कि तभी रोहन, अर्जुन सिंह, सियानंद, विन्नामी सिंह, विक्रांत, रवि तथा कररू सिंह लाठी-डंडे, लोहे की रॉड लेकर फार्महाउस में घुस आए। आरोप है कि विक्रांत के पास चाकू, अर्जुन के पास तमंचा और विन्नामी सिंह के हाथ में लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि उसने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विरोध करने पर उन्हें पीटा। इसी दौरान उनके मामा का बेटा आकाश भी मौके पर पहुंच गया, जिसे भी आरोपियों ने पीटा। मारपीट में आकाश के सिर में चोट आ हैं। सतेन्द्र की नाक और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय अर्जुन ने तमंचे से फायर भी किया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। चर्चा है कि दोनों पक्ष एक ही वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के संभावित प्रत्याशी हैं, जिससे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।