फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crackdown on pollution brings 41 buses to a halt

Aligarh News: प्रदूषण पर पहरा, 41 बसों का पहिया ठहरा

Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on pollution brings 41 buses to a halt
ड्यूटी नहीं लगने से परेशान संविदा परिचालक एवं कर्मी। संवाद
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्ती का असर रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ने लगा है। बीएस-3 और बीएस-4 मानक वाली बसों के एनसीआर में प्रवेश पर रोक के चलते बुद्ध विहार डिपो की 41 बसों का संचालन बंद हो गया है। बसें खड़ी होने से जहां कई रूटों पर संचालन प्रभावित हो रहा है, वहीं चालक और परिचालक भी काम नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन


बुद्ध विहार डिपो से पहले करीब 126 बसों का संचालन किया जा रहा था। इनमें से एनसीआर के रूटों पर चलने वाली 41 बसें फिलहाल खड़ी हैं। इन बसों के नहीं चलने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा, वल्लभगढ़, पलवल, गुरुग्राम, दिल्ली और कौशांबी रूट प्रभावित हुए हैं। शनिवार को भी डिपो की वर्कशॉप में कई बसें खड़ी रहीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएस-2 मानक वाली बसों के एनसीआर में आवागमन पर पहले से ही रोक है। अब बीएस-3 और बीएस-4 मानक वाली बसों पर भी प्रतिबंध लगने से रोडवेज के सामने संचालन की चुनौती बढ़ गई है। बसों के खड़े होने से उनके चालक और परिचालकों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्ध विहार डिपो की एआरएम रेनू ने बताया कि एनसीआर रूटों पर संचालन से बाहर हुईं 41 बसों को जल्द ही दूसरे रूटों पर लगाया जाएगा। एनसीआर के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए बीएस-5 मानक वाली बसें भी मंगवाई जा रही हैं। नई बसें आने के बाद एनसीआर के रूटों पर संचालन दुरुस्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed