{"_id":"66a42f90d380e52d1f05a797","slug":"farmers-uprooted-53-meters-of-private-tube-wells-and-returned-them-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100411-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निजी नलकूपों के 53 मीटर उखाड़कर किसानों ने लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निजी नलकूपों के 53 मीटर उखाड़कर किसानों ने लौटाए
Sat, 27 Jul 2024 04:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
उखाड़े गए मीटरों को लेकर भाकियू के धरने में पहुंचे किसान। संवाद
- फोटो : Samvad
किसानों की समस्या पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों को अपनी समस्या बताई। किसानों ने अपने नलकूपों से उखाड़कर लाए 53 मीटर एसडीओ विद्युत को वापस कर दिए।
गभाना तहसील अध्यक्ष वीरकरन फौजी की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि जब किसानों के निजी नलकूपों की बिजली माफ है तो मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं? सभी नलकूपों से मीटर हटाए जाएं। दस घंटे बिजली दी जाए। बिजली के जर्जर खंभे तत्काल बदले जाएं।
एसडीओ विद्युत व नायब तहसीलदार गभाना ने समझाकर उन्हें शांत कराया। लौटाए गए मीटरों को चंडौस बिजली घर में रखवाया। उनकी मांगें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। दस दिन के अंदर सभी मांगें न माने पर भाकियू नेताओं ने पुन: आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर पवन शर्मा, पंकज शर्मा, बबलू अली, मनवीर सिंह, राजकुमार, बदले सिंह, राजवीर शर्मा, भीमसेन, हंसराज सिंह मौजूद रहे।