फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers' bank accounts will go into subsidy for fertilizer

किसानों के बैंक खातों में जाएगी खाद की सब्सिडी

Tue, 26 Dec 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 26 Dec 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers' bank accounts will go into subsidy for fertilizer
‌खेती करते क‌िसान। - फोटो : अमर उजाला
इकराम वारिस
विज्ञापन

नए साल में एक जनवरी से खाद पर मिलने वाली छूट का पैसा अब सीधे किसानों के सीधे बैंक खाते में जाएगा। एलपीजी गैस सिलेंडर की तरह किसानों के बैंक खातों में खाद की सब्सिडी जाएगी। वहीं, खाद विक्रेताओं को प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन के माध्यम से किसानों को खाद बेचनी होगी।

अक्सर खाद की कालाबाजारी की शिकायतें अफसरों से लेकर शासन तक होती थी। अब सरकार ने किसानों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए खाद के अनुदान का भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के जरिये करने का फैसला किया है। हालांकि, किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश की पूरी कीमत दुकानदार को चुकानी होगी, जबकि इसकी सब्सिडी उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन


 खाद विक्रेताओं को पीओएस मशीन अनिवार्य कर दी गई है। अगर जिनके पास एक जनवरी से पहले यह मशीन नहीं है, उन्हें थोक विक्रेता खाद मुहैया कराते हैं, तो यह जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना मानी जाएगी। इसलिए फुटकर विक्रेता किसान के आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मतदाता पहचान पत्र को देखकर पीओएस मशीन से उन्हें खाद बेचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी  

खाद बेचने के लिए रखनी होगी पीओएस मशीन  
खाद बेचने वालों को अब पीओएस मशीन रखनी होगी। चाहे वह सरकारी, सहकारी दुकानदार हों या निजी दुकानदार। दुकानदारों को किसानों को इसी मशीन के जरिये खाद बेचनी होगी। यदि मशीन दुकानदार के पास नहीं है, तो वह एक जनवरी के बाद खाद नहीं बेच पाएंगे। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान का आधार लिंक होना चाहिए। पहली बार किसानों को आधार कार्ड ले जाना होगा। कृषि विभाग में रजिस्टर्ड किसानों को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed