फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake note smuggler caught in Aligarh

Aligarh: दो दिन बाद फिर पकड़े 77 हजार के जाली नोट, तीन शातिर गिरफ्तार, बांग्लादेशी से लाते थे नोटों की गड्डी

Sun, 23 Mar 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 05:54 PM IST
सार

अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि बांग्लादेश निवासी अबू जलाल नाम के व्यक्ति से नकली नोटों की गड्डी लेकर आते थे। उसके बाद एक असली नोट लगाकर लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी कर असली नोटों के बदले चलाते थे । 

विज्ञापन
Fake note smuggler caught in Aligarh
पकड़े गए अभियुक्त, बरामद माल के साथ - फोटो : पुलिस

विस्तार

21 मार्च को पुलिस ने गंगीरी क्षेत्र से जाली नोट (बच्चा बैंक के नोट) से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े थे। आरोपियों में आगरा पीएसी का एक निलंबित सिपाही भी शामिल था, जिस पर जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की कार से 2.47 करोड़ रुपये के 500 के जाली नोट बरामद  हुए थे। दो दिन बाद 23 मार्च को रोरावर थाना पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से 77 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


थाना रोरावर पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग नगर की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर गोंडा रोड हाईवे पुल के नीचे से तीन नोट तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 77 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि बांग्लादेश निवासी अबू जलाल नाम के व्यक्ति से नकली नोटों की गड्डी लेकर आते थे। उसके बाद एक असली नोट लगाकर लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी कर असली नोटों के बदले चलाते थे । 
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार

  • जिकरुल हसन उर्फ राकी पुत्र अहमद हसन निवासी गनेशपुर थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज 
  • बारिक पुत्र शहजाद शेख निवासी गनेशपुर थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज 
  • नाजिम पुत्र युनूस अल्वी निवासी मौहल्ला रहमानियां मस्जिद गोंडा रोड शाहजमाल थाना रोरावर जनपद अलीगढ़

 

बरामदगी

  • भारतीय करेंसी लिखे हुए नकली नोट 500 रुपये के 154 नोट कुल 77 हजार रुपये 
  • 500 रुपये के असली नोट 58 नोट कुल 29 हजार रुपये
  • एक स्कूटी TVS 
  • 5 मोबाइल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed