फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entered the house and beat him, accused of firing

Aligarh News: घर में घुसकर पीटा, फायरिंग का आरोप

Fri, 13 Feb 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat him, accused of firing
गांव गौमत निवासी एक महिला ने 12 से अधिक लोगों पर घर में घुसकर पीटने व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीडि़ता ने बताया है कि दस फरवरी की रात नौ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी। बेटी फौजिया पास में बैठी हुई थी। आरोप है इस दौरान इरफान, आस मोहम्मद, मुस्तकीम, फरकान, जुबैर व सलमान निवासी गौमत अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। रंजिशन गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे पीटा। बचाव के लिए आए उसका बेेटे जुनेद को भी पीटा। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद अकबर, कमाल, मेहरबान, फरियाद, नईम, वसीम, सुलैमान व इमरान भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि फरकान और मुस्तकीम ने तमंचे से हवाई फायर किया। आरोपियों ने उसके गले में रस्सी डालकर जमीन पर गिरा दिया। इंस्पेक्टर हरिभान सिंह ने बताया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed