फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entangled in questions of general knowledge 91 percent of the candidates took the exam

Aligarh News: सामान्य ज्ञान के सवालों में उलझे, 91 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 16 Jun 2023 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 01:38 AM IST
सार

बुंदेलखड़ विश्वविद्यालय झांसी के बैनरतले बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को सौंपी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी देखरेख में एटा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ के महाविद्यालयों में बने केंद्र पर परीक्षा कराई।

विज्ञापन
Entangled in questions of general knowledge 91 percent of the candidates took the exam
टीकाराम डिग्री कॉलेज से बीएड की परीक्षा छूटने के बाद लगे जाम में फंसे वाहन व राहगीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवालों में अभ्यर्थी उलझ गए। 91 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। मंडल में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि अलीगढ़ में 20 केंद्र बने थे। दो पाली में परीक्षा हुई।

विज्ञापन


बुंदेलखड़ विश्वविद्यालय झांसी के बैनरतले बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को सौंपी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी देखरेख में एटा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ के महाविद्यालयों में बने केंद्र पर परीक्षा कराई। प्रथम पाली में पंजीकृत 9331 में से 8503 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 828 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


91.12 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 9331 में से 8517 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 814 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 91.27 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर और कुलसचिव महेश कुमार ने एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज और रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। मंडल में पंजीकृत में 16763 में से 15373 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तो अच्छी हुई, लेकिन सामान्य ज्ञान के सवाल थोड़े कठिन आए थे -दीपक, छर्रा
हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान के सवाल आसान थे। अब परिणाम का इंतजार रहेगा।-स्वाति शर्मा, बेगमबाग
वाणिज्य और कृषि विषय से पूछे गए सवालों ने थोड़ा-बहुत परेशान किया। -लकी कौशिक, अतरौली
पेपर अच्छा हुआ है। हर प्रश्नों के उत्तर देने का पूरा-पूरा प्रयास किया है। -मानवेंद्र, लोधा


जाम से परेशानी
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पाली खत्म होने के बाद जब अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से बाहर आए थे, तब दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, अचल ताल, गांधी पार्क बस स्टैंड पर जाम लग गया। वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। इससे शहरवासियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed