{"_id":"614a40a08ebc3ed52b6bff16","slug":"encroachment-removal-campaign-city-office-news-ali273812396","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान का मीनाक्षी पुल के पास हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान का मीनाक्षी पुल के पास हुआ विरोध
विज्ञापन
मीनाक्षी पुल के नीचे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा सेंटर प्वाइंट, स्टेशन रोड से लेकर मीनाक्षी पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की सूचना पर अधिकतर दुकानदारों ने पहले ही अस्थाई अतिक्रमण हटा लिया था। मीनाक्षी पुल पर अधिकारियों को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई।
शहर की यातायात एवं जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में सेंटर प्वाइंट से स्टेशन रोड होते हुए मीनाक्षी पुल तक अभियान चलाया गया। अधिकतर दुकानदारों ने पहले ही अस्थाई अतिक्रमण हटा लिए थे। मीनाक्षी पुल के पास काफी हंगामा हुआ। कुछ दुकानदारों की नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक हुई। दुकानदारों का कहना है कि पहले तय कर लिया जाए कि नगर निगम की जमीन कहां तक है। उसके बाद अभियान चलाया जाए। हम लोग जब निर्माण कर लेते हैं तो नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर तोड़ने पहुंच जाती है। कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि शहर की गंदगी दूर नहीं हो रही। थोड़ी सी बारिश पर जलभराव हो जाता है। नगर वासियों को समस्याओं से निजात दिलाने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं लेते। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था व जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शहर के प्रत्येक नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है।
कल लाल डिग्गी सर्किल से किशनपुर तक चलेगा अभियान
सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को लाल डिग्गी सर्किल से अब्दुल्ला कॉलेज रोड होते हुए किशनपुर तिराहे तक अभियान चलाया जाएगा। 25 सितंबर को कुंवरनगर कॉलोनी 40 फुटा रोड, 27 एवं 28 सितंबर को क्वार्सी चौराहे से महेशपुर मोड़ पर अभियान चलाया जाएगा।