फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment drive in Zakirnagar, Jeevangarh, Sasni Gate, Phool chaurah

गरजा बुलडोजर: नोकझोंक के बीच हटवाए अतिक्रमण, हुई धक्का-मुक्की, टीम पर चेहरा देखकर कार्रवाई करने का आरोप

Tue, 09 Sep 2025 12:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 12:42 PM IST
सार

अतिक्रमण हटाते समय प्रवर्तन दल के जवानों और दुकानदारों में नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। पार्षद ने टीम पर चेहरा देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Encroachment drive in Zakirnagar, Jeevangarh, Sasni Gate, Phool chaurah
अतिक्रमण हटवाते नगर निगम के अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के जाकिरनगर, जीवनगढ़ व सासनी गेट चौराहे से फूल चौराहे तक 8 सितंबर को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रवर्तन दल के जवानों और दुकानदारों में नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। पार्षद ने टीम पर चेहरा देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नगर निगम के कर अधीक्षक आरके कमल की अगुवाई में प्रवर्तन दल की टीम लीडर मुनेशपाल सिंह और अन्य कर्मचारियों के साथ बुलडोजर लेकर सोमवार को जीवनगढ़ पहुंच गई। जीवनगढ़ में नालियों पर अतिक्रमण कर सड़क तक आने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू हुई। बुलडोजर ने अतिक्रमणकारियों के टिन, स्लैब और नाले पर बने स्थायी अतिक्रमण को तोड़ दिया।
विज्ञापन

सासनी गेट जयगंज रोड पर अतिक्रमण हटवाते नगर निगम के अधिकारी व प्रवर्तन दल की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जीवनगढ़ के समाजसेवी मो. सद्दाम भी मौजूद रहे। टीम ने जीवनगढ़ की पुलिया और बाईपास से भी अतिक्रमण हटाए। जाकिरनगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान मुकीर हलवाई की दुकान तक टीम पहुंच गई। यहां दुकानदार और टीम के सदस्यों के बीच नोकझोंक शुरू हो गइ्र। दुकानदार ने आरोप लगाया कि टीम सौतेला व्यवहार कर रही है। मामला पार्षद आमना बेगम व मो. युनूस तक पहुंचा। उन्होंने एक ओर से अतिक्रमण हटाने को कहा, मगर टीम ने किसी की नहीं सुनी और जहां भी अतिक्रमण मिला, उसे बुलडोजर से तोड़कर हटा दिया। पार्षद ने कहा कि नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की जाएगी।

Trending Videos

जीवनगढ़-जाकिर नगर में अतिक्रमण हटाया गया। किसी भी विरोध का कोई असर नहीं पड़ेगा। अतिक्रमण किया है तो उसे हटाया जाएगा। आगे से अगर किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।-वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त, अलीगढ़


सासनी गेट चौराहे से फूल चौराहे तक हटा अतिक्रमण
अलीगढ़ नगर निगम की टीम ने सासनी गेट चौराहे से फूल चौराहे तक 8 सितंबर को अतिक्रमण हटावाया। उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने चेतावनी दी कि आगे से अतिक्रमण किया तो जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed