फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Employees arrived at booths with fear and security kit

भय और सुरक्षा किट लेकर बूथों पर पहुंचे कर्मचारी

Thu, 29 Apr 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Employees arrived at booths with fear and security kit
धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से ही मतदान ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हो गया था। चुनाव सामग्री लेने और उसका मिलान करने तक मतदान कर्मियों के बीच कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नजर नहीं आया।अधिकांश लोगों ने मास्क तो लगाया लेकिन दो गज की दूरी मिट गई। मजबूरी में बीमार होने पर भी कुछ कर्मी ड्यूटी पर पहुंचे।
विज्ञापन

मतपेटी, मतपत्र आदि चुनाव सामग्री के साथ सभी कर्मियों को कोरोना की किट भी दी गई। इसमें एक लीटर सैनिटाइजर की शीशी, मास्क व दस्ताने भी मौजूद थे। हालांकि मतदान करने के लिए किसी संक्रमित के पहुंचने पर उससे बचने का डर सभी कर्मचारियों में था। देर शाम तक सभी मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

इनकी अपनी बात
- कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मतदान करानेे जाना बहुत ज्यादा डरावना लग रहा है। आस-पास संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण से बचने के लिए जो किट दी गई है, उसी से स्वयं को सुरक्षित रखने का प्रयास करेंगे।- हेमलता कुमारी, सासनी गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैं मलेरिया-टायफाइड ग्रसित हूं। बुखार व खांसी दोनों है। डाक्टरी रिपोर्ट दिखाकर अधिकारियों से आग्रह किया लेकिन उच्चाधिकारियों ने ड्यूटी न करने पर घर पर बैठने के लिए बोल दिया। जान के साथ नौकरी बचाने के लिए ड्यूटी पर जाना पड़ रहा है। -देवेंद्र कुमार, काजिमाबाद।
- कोरोना को लेकर मन में आशंका या डर कुछ नहीं है। यदि डर रहेगा तो चुनाव नहीं करा पायेंगे। सावधानी बरतते हुए विभाग द्वारा दी गई सुरक्षा किट का इस्तेमाल कर स्वयं को बचायेंगे। सुबह से मतदान कराना है। प्रसन्न हूं। - अमर सिंह, चंडौस।
- कोराना की दूसरी लहर में कई परिचितों की मौत की खबर से मन घबराया हुआ है। विभाग ने संक्रमितों को भी वोट डालने की इजाजत दे रखी है। आखिर इन हालातों में स्वयं को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे समझ में नहीं आ रहा।- रिंकी देवी, शिक्षामित्र।
बुढांसी के मतदान केंद्र में पंखे खराब, सैनिटाइजेशन का अभाव
बुढांसी के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मियों को गंदगी और गर्मी का सामना करना पड़ा। पीठासीन अधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि बूथ को सैनिटाइज कराना दूर गंदगी भी साफ नहीं करवाई गई है।

भीषण गर्मी है। एक पंखा खराब पड़ा है। पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है। फर्श और गद्दे कहां से आयेंगे? कौन लायेगा? ये भी कुछ पता नहीं है। मतदान केंद्रों को लेकर दावे तो बहुत किए गए लेकिन धरातल पर काम ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed