फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity stopped for 12 hours, people are shocked

Aligarh News: 12 घंटे से बिजली ठप, तिलमिलाए लोग

Thu, 08 May 2025 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped for 12 hours, people are shocked
कस्बा छर्रा में दो दिन से बिजली कटौती से लोग बिलबिला गए हैं। बुधवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई। मंगलवार को आठ से नौ घंटे तक बाधित रही। इस दौरान कभी बिजली आई, कभी गई। बस ही होता रहा। अधिकांश लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की ओर से आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं दी जा रही है। आपूर्ति बाधित होने से जहां लघु उद्योग बंद रहे, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को काम करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में इन्वर्टर की बैटरी भी बोल गई। नगरवासियों को मोबाइल चार्ज करने के लिए एक-दूसरे की दुकान का सहारा लेना पड़ रहा है। छर्रा उपकेंद्र के जेई नीलकमल ने कहा कि आपूर्ति सुचारू रखने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बयान--
-भीषण गर्मी में बिना बिजली के कार्य करना मुश्किल हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से कस्बे की विद्युत आपूर्ति बार बार बाधित हो रही है।
नीतेश चंद्र वार्ष्णेय, निवासी छर्रा।
भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने के चलते न दुकानों पर कार्य हो पा रहा है और न घरों में। आपूर्ति बाधित होने की कोई जानकारी नहीं मिलती है।
-प्रिंस अग्रवाल, निवासी सुनारान।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed