फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider dies after colliding with tractor

अलीगढ़ सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से नोएडा जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Sat, 03 Oct 2026 05:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 03 Oct 2026 05:49 PM IST
सार

सुंदरवीर बाइक से नोएडा जा रहे थे। नोएडा में वह गाड़ी चलाने का काम करते थे। देर रात पीछे से ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसी हादसे में एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गभाना के जीटी रोड स्थित पचपेड़ा मोड़ पर शुक्रवार की देर रात करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गभाना थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मैनपुरी जनपद के थाना बरनाहल के गांव दलेल नगर निवासी सुंदरवीर (28) पुत्र महाराज सिंह शुक्रवार को बाइक से नोएडा जा रहे थे। नोएडा में वह गाड़ी चलाने का काम करते थे। देर रात पचपेड़ा मोड़ के पास पीछे से ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के तत्काल बाद परिजन को खबर दे दी गई थी, जिस पर अलीगढ़ पहुंच गए थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed