फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former DU President supports student union election movement

Aligarh News: छात्रसंघ चुनाव आंदोलन को डीयू के पूर्व अध्यक्ष का समर्थन

Sat, 03 Oct 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Former DU President supports student union election movement
एएमयू। - फोटो : Archive
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए चल रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के समर्थन में अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने वीडियो जारी कर आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।
विज्ञापन



रौनक खत्री ने कहा कि एएमयू में वर्ष 2018 के बाद से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। उनके अनुसार विश्वविद्यालय में छात्रों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने एएमयू प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता आसिफ फहद की मांग पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मांग पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो वह स्वयं अलीगढ़ पहुंचकर आंदोलन में छात्रों के साथ खड़े होंगे। खत्री ने अपने पूर्व के एएमयू दौरों का उल्लेख करते हुए पुलिस द्वारा रोके जाने का दावा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गांधी जयंती के अवकाश के बावजूद शुक्रवार को धरना स्थल पर छात्रों की मौजूदगी बनी रही। छात्र नेताओं और समर्थकों ने पहुंचकर आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई। इससे पहले एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल हफीज गांधी भी धरना स्थल पहुंचकर छात्रसंघ चुनाव की मांग का समर्थन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed