फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly and handicapped were taken care of at the polling stations

UP Election 2022 : मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग एवं दिव्यांगों का रखा गया ख्याल

Fri, 11 Feb 2022 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly and handicapped were taken care of at the polling stations
मतदान केंद्र पर सुभाष चंद्र को सहारा देता जवान। - फोटो : CITY OFFICE
मदारगेट पुलिस चौकी के समीप रहने वाले सुभाष चंद्र के जज्बे की लोग तारीफ कर रहे हैं। दोनों पैरों से दिव्यांग सुभाष चंद्र लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाना नहीं भूले। वह ट्राई साइकिल से श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

65 वर्षीय सुभाषचंद्र चल फिर नहीं सकते हैं। उनके परिवार में कोई नहीं है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह कॉलेज के प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो सुरक्षा में तैनात जवानों ने मदद कर कमरे तक पहुंचाया। लेकिन ट्राई साइकिल छोड़कर ईवीएम तक पहुंचना एवं मतदान करना उनके लिए कठिन था। सुभाष चंद्र ट्राई साइकिल से उतरकर अंदर जाने के लिए इच्छुक नहीं थे। वह ट्राई साइकिल सहित ईवीएम तक जाना चाहते थे, जो संभव नहीं था। अधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद मतदान से संबंधित प्रक्रिया पूरी की। एक कर्मचारी द्वारा गोपनीय तरीके से पूछा गया कि किसको वोट देना चाहते हैं। कर्मचारी द्वारा उनकी इच्छानुसार मतदान किया गया। सुभाष चंद्र ने पूछे जाने पर कहा कि उनको कर्मचारी पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

पहले मिला मौका
मानिक चौक निवासी शानू दिव्यांग हैं। वह श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर अपनी पत्नी हुमा के साथ मतदान करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यहां के अधिकारी एवं कर्मचारियों का रुख सहयोगात्मक है। बिना इंतजार कराए मतदान के लिए बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मतदान फिर कोई काम
गांधीनगर निवासी शारदा देवी के घुटने का ऑपरेशन हुआ है। चलने-फिरने में दिक्कत है। परिजन के साथ बाइक से गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचीं। वह कहती हैं कि पहले मतदान फिर कोई काम। व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंची। कहती हैं कि आज भतीजी की शादी भी है।
98 की उम्र में पहुंचे मतदान करने
सासनी गेट क्षेत्र के निवासी ब्रज बहादुर सक्सेना 98 वर्ष की आयु में श्री महेश्वर इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। वह अपने पुत्र के साथ आए थे। वह कहते हैं कि हर नागरिक को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह जागरूक नागरिक की पहचान है।
फर्स्ट टाइम वोटर...
पहली बार मतदान कर गर्व महसूस कर रही हूं। मेरा वोट निर्णायक सिद्ध होगा। केंद्र में मजबूत एवं प्रदेश में भरोसेमंद सरकार चाहती हूं। - प्रीतिका वार्ष्णेय, माणिक चौक

पहली बार वोट कर अच्छा महसूस कर रहा हूं। जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है। भारत माता की तस्वीर को ध्यान में रखकर मतदान किया। - मनीष वार्ष्णेय, मानिक चौक
मतदाता सूची में नाम शामिल होने की सूचना किसी ने नहीं दी। पापा के साथ श्री महेश्वर इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंची। सूची में नाम देखकर बेहद खुशी हुई। - श्रुति गर्ग, सराय वृंदावन

ट्राई साइकिल से मतदान करने पहुंचीं विभाग अग्रवा।

ट्राई साइकिल से मतदान करने पहुंचीं विभाग अग्रवा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed