{"_id":"62f80599ba3ce8589a15d5ba","slug":"either-the-house-tax-should-be-removed-otherwise-there-will-be-a-movement-aligarh-news-ali2981368144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: व्यापारियों का ऐलान; या तो गृहकर हटाया जाए, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: व्यापारियों का ऐलान; या तो गृहकर हटाया जाए, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन
Sun, 14 Aug 2022 11:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:09 AM IST
सार
Aligarh News: एक ज्ञापन अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, सांसद, शहर व कोल विधायक को भेजे गए। जिसमें हर हाल में बढ़ा हुआ गृहकर वापस लेने का अनुरोध किया गया। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पत्रकारो से वार्ता करते संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम द्वारा गृहकर वृद्धि के खिलाफ संयुक्त व्यापार मंडल ने आंदोलन का खुला ऐलान कर दिया है। शनिवार को इसे लेकर मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक एक ज्ञापन भेजा गया। वहीं बैठक में व्यापारियों ने कहा कि पहले अपने प्रतिष्ठानों-घरों की चाभियां अधिकारियों को सौंपेंगे। इसके बाद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह बैठक मुख्य संयोजक ओपी राठी की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन सतीश माहेश्वरी ने किया। इस दौरान एक ज्ञापन अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, सांसद, शहर व कोल विधायक को भेजे गए। जिसमें हर हाल में बढ़ा हुआ गृहकर वापस लेने का अनुरोध किया गया। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कहा गया कि 25 अगस्त को नगर निगम बोर्ड की बैठक इसी मुद्दे पर हो रही है। अगर उसमें कोई हल नहीं निकला तो फिर आंदोलन तय किया जाएगा। सबसे पहले अपने प्रतिष्ठानों व घरों की चाभियां अधिकारियों को दी जाएंगी। फिर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सौरभ अग्रवाल सिक्स संस, अनिल सेंचुरी, अशोक यादव, भूपेंद्र वार्ष्णेय, प्रदीप गंगा, शैलेन्द्र अग्रवाल, दिनेश चंद्र शास्त्री, संजय वार्ष्णेय, हरिकिशन अग्रवाल,अनुराग गुप्ता, श्री किशन गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, मा.ओमप्रकाश, हाजी सुलेमान आदि मौजूद रहे।