फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight People dengue Positive

अलीगढ़ः एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित आठ लोग डेंगू की चपेट में आए

Wed, 22 Sep 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eight People dengue Positive
एक ही परिवार के तीन लोगों सहित आठ लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। जिले में डेंगू पॉजिटिव केसों की संख्या 67 तक पहुंच गई है। डेंगू के मरीजों के बढ़ने के साथ ही प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

कोरोना के बाद जनपद में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को आठ लोग डेंगू की चपेट में आए। गूलर रोड के एक ही परिवार के तीन लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। इसके अतिरिक्त राजेंद्रनगर, पला साहिबाबाद, शाहजमाल एवं खैर आदि के लोग डूेंगू की चपेट में आए। मलेरिया विभाग द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के मरीज बढ़ने से ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में अब प्रतिदिन 8 से 10 लोग प्लेटलेट्स के लिए आ रहे हैं। प्राइवेट ब्लड बैंक में भी लोग प्लेटलेट्स के लिए पहुंच रहे हैं। बुखार एवं टायफायड के मरीज भी काफी संख्या में सामने आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि बुखार को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। गांवों पर विशेष नजर हैं। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंच रहे हैं। यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि किसी खास क्षेत्र में बुखार के मरीज ज्यादा तो नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed