फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Effigy of Hathras MP

अलीगढ़ में भी सवर्ण लामबंद, हाथरस के सांसद का पुतला जलाया

Sat, 03 Oct 2020 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Hathras MP
हाथरस सांसद राजवीर दिलेर का पुतला फूंकते सवर्ण समाज के युवक... - फोटो : amar ujala

हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र की अनुसूचित जाति की बिटिया के दुष्कर्म व हत्या के आरोप में जेल भेजे गए युवकों के समर्थन में शुक्रवार को सवर्ण समाज का आक्रोश सामने आ गया। धनीपुर मंडी के पास सवर्ण समाज के लोगों ने हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का पुतला फूंका। उन पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि हाथरस सांसद का मुद्दा बिटिया को न्याय दिलाना नहीं, बल्कि सवर्ण समाज को बदनाम करना है। इस दौरान हाथरस सांसद मुर्दाबाद के नारे भी लगे। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि युवकों को गलत फंसाया जा रहा है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस मामले से जुड़े मृतका के करीबियों से भी पूछताछ हो। प्रदर्शन करने वालों में इस मौके पर नरेश ठाकुर, अक्षय ठाकुर, हिमांशु भारद्वाज, निखिल ठाकुर प्रशांत ठाकुर, दीपक पंडित, हेमंत ठाकुर, धीरू ठाकुर, विशाल ठाकुर, किट्टू ठाकुर, अनिल ठाकुर, ऋषभ राणा, निशांत चौहान, विट्टू ठाकुर, अमन ठाकुर, विक्कू ठाकुर, मोहित ठाकुर आदि लोग मुख्य रूप से रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed