{"_id":"57dc52d94f1c1bf504d48c8b","slug":"eddie-got-the-dengue-mosquito-larvae-in-front-of-health-said-the-patient-getting-only-one-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हेल्थ के सामने मिला डेंगू के मच्छर का लार्वा मरीज बोले, सिर्फ एक वक्त का खाना मिल रहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हेल्थ के सामने मिला डेंगू के मच्छर का लार्वा मरीज बोले, सिर्फ एक वक्त का खाना मिल रहा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
एडी हेल्थ के सामने मिला डेंगू के मच्छर का लार्वा मरीज बोले, सिर्फ एक वक्त का खाना मिल रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू, मलेरिया और ऐसे ही संक्रामक रोगों के उपचार में लापरवाही की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. मंजू मलिक ने मलखान सिंह जिला अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान उनके साथ जिला मलेरिया विभाग की टीम भी मौजूद थी।
हैरत की बात यह रही कि दो दिन पहले जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने के बाद और इस संबंध में जिला अस्पताल को हिदायत देने के बाद भी यहां पर कोई बदलाव नहीं हुआ।
शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में डेंगू का लार्वा मिला। इस पर तुरंत ही उसे नष्ट कराया गया और स्प्रे कराया गया। इसके साथ वार्ड में भ्रमण के दौरान मरीजों ने एडी हेल्थ को बताया कि उन्हें एक समय ही खाना मिल रहा है और डाक्टर भी राउंड पर नहीं आते।
विज्ञापन
इसको लेकर एडी हेल्थ ने सीएमएस को सख्त लहजे में चेतावनी दी।
शुक्रवार सुबह एडी हेल्थ डॉ. मंजू मलिक के जिला अस्पताल पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मलेरिया विभाग की टीम ने उन्हें अस्पताल परिसर में डेंगू का लार्वा होने की जानकारी दी तो उन्होंने अस्पताल के सीएमएस से नाराजगी जताई और उन्हें फटकर लगाई।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने तुरंत ही वहां एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। मलेरिया विभाग की टीम ने रामबाग पुराना आरटीओ कंपाउंड, स्वर्ण जयंती नगर, हाथी डूबा, आवास विकास कालोनी आगरा रोड, डॉ. राठी हास्पीटल, नौरंगाबाद, नगला मसानी आदि इलाकों में डेंगू के लार्वा की तलाश की। टीम ने 218 घरों में 187 फ्रिज, 178 कूलर और 110 अन्य पात्रों को चेक किया। चार कूलर और दो अन्य स्थानों से डेंगू का लार्वा मिला है।