फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Earthworm bank in every tehsil

हर तहसील में बनाएंगे केंचुआ बैंक

Sat, 15 Jul 2017 12:44 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 15 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
 Earthworm bank in every tehsil
हर तहसील में बनाएंगे केंचुआ बैंक - फोटो : Rupesh
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने रामलीला मैदान में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने किसानों को कर्ज एवं दुख से निकालने का रास्ता ढूंढ लिया हूं। इसके तीन रास्ते हैं। पहला कम खर्च में खेती, दूसरा जल समस्या का समाधान यानी सुखा मुक्त किसान, तीसरा कृषि उत्पादन लागत से डेढ़ गुणा मूल्य देने की सरकार व्यवस्था करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले दो में सरकार की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने रसायनिक जंतु नाशक एवं कीट नाशक से भी परहेज करने का आह्वान किया। कहा कि रसायनिक खाद के कारण हमारी मिट्टी को कैंसर हो गया है। 1960 के पहले रसायनिक खाद नहीं थी। रसायनिक खाद देकर हमें मूर्ख बनाया गया। हमारी मिट्टी बांझ होती गई।
विज्ञापन


बैक्टीरिया मर गए। अब गांव-गांव मशीन भेजेंगे और मुफ्त में मिट्टी परीक्षण करेंगे। किसानों की समृद्धि का रास्ता केंचुआ खाद से होकर गुजरता है। हर तहसील में केंचुआ बैंक बनाकर किसानों को सप्लाई करेंगे। उन्होंने हिंदू हेल्प लाइन, किसान हेल्प लाइन एवं इंडिया हेल्थ लाइन की घोषणा की। इस अवसर पर विभाग मंत्री रामकुमार आर्य, देवसुमन गोयल, जगवीर किशोर मिश्र, इंद्रपाल, गौरव शर्मा, सलिल गौड़, केदार सिंह, सौरभ पंडित आदि मौजूद थे। इससे पूर्व विहिप कार्यकर्ताओं ने सारसौल में डॉ. तोगड़िया का भव्य स्वागत किया। मंच पर हल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी के कारण अहमदाबाद से नहीं ला पाया सामान
तोगड़िया ने कहा कि मैं कुछ सामान लाकर किसानों के बीच बांटना चाहता था, लेकिन जीएसटी लग जाने के कारण नहीं ला पाया। अधिकारी मेरा जीएसटी नंबर मांग रहे थे। अब आप बताओ मैं जीएसटी नंबर कहां से लाता। 

मैंने मोदी या किसी सरकार की नहीं, पॉलिसी की बात की
तोगड़िया ने पत्रकारों से कहा कि किसानों की आत्महत्या के संदर्भ में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी सरकार की नहीं, बल्कि 70 साल की पालिसी की बात की है। मैं किसी सरकार या दल को दोषी नहीं ठहरा रहा। भारत के सभी दल मेरे हैं। यूपी गरीब राज्य है। योगी आदित्यनाथ ने 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, इसलिए उनका अभिनंदन किया। जो भी सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी, उसे सलाम करूंगा। अब भारत का कोई भी गरीब बिना प्राइवेट डॉक्टर के नहीं रहेगा। इंडिया हेल्थ लाइन की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई है। देश में 10 हजार चिकित्सक जुड़ गए हैं। अलीगढ़ में भी जोड़ने का प्रयास चल रहा है।


विहिप की प्रांतीय बैठक आज
विहिप की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इसका शुभारंभ डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया करेंगे। डॉ. तोगड़िया रविवार दोपहर अलीगढ़ से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed