Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sports event in Aligarh

Aligarh News: अलीगढ़ में जुटेंगे प्रदेशभर के कबड्डी खिलाड़ी, 27 नवंबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

Thu, 05 Nov 2026 03:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
sports event in Aligarh
18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज और छात्रावास की टीमें भी दिखाएंगी दमखम, अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में होंगे मुकाबले
विज्ञापन


अलीगढ़। खेल के मैदान में दमखम दिखाने के लिए प्रदेशभर के कबड्डी खिलाड़ी अलीगढ़ में जुटेंगे। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 27 से 29 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके अलावा छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेज की सीनियर पुरुष टीमें भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर खेल स्थल तक जरूरी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम और आवास स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इसके साथ ही एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed