Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   meeting about elections

Aligarh News: मतदाता सूची से छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Thu, 05 Nov 2026 03:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
meeting about elections
बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी स्रोत सूचना विभाग
21, 22, 28 और 29 नवंबर को बूथों पर बैठेंगे बीएलओ, राशन की दुकानों से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक होगी पात्र मतदाताओं की तलाश
विज्ञापन


अलीगढ़। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए युवाओं और महिलाओं को अब प्रशासन तलाशेगा। इसके लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। खासतौर पर 18 से 19 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं और पात्र महिलाओं का मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने पर जोर रहेगा। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। प्रशासन पंचायत और नगरीय निकाय की मतदाता सूची से विधानसभा की मतदाता सूची का मिलान कर छूटे हुए मतदाताओं को चिह्नित करेगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन


राशन की दुकानों से भी खोजे जाएंगे नए मतदाता

प्रशासन अब सरकारी राशन की दुकानों पर दर्ज राशन कार्डों का भी इस्तेमाल करेगा। खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से राशन कार्डों में दर्ज 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जिनका नाम विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है। इसी तरह पंचायत और नगरीय निकाय की मतदाता सूची से भी मिलान होगा। जिन पात्र नागरिकों का नाम देश की किसी भी विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनसे फॉर्म-6 भरवाकर पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों में 18-19 साल के युवाओं पर नजर

युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के मतदाता साक्षरता क्लब सक्रिय किए जाएंगे। कक्षा नौ और उससे ऊपर के विद्यार्थियों में 18-19 वर्ष के पात्र छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल और भारत स्काउट एवं गाइड का भी सहयोग लिया जाएगा।

घर-घर पहुंचकर महिलाओं का कराएंगे पंजीकरण

महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ये कार्यकत्रियां नियमित गृह भ्रमण के दौरान ऐसी पात्र महिलाओं को चिह्नित करेंगी, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियों की मदद से भी महिलाओं का पंजीकरण कराया जाएगा।


डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने और पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ योगेंद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed