{"_id":"6238c3019007f06c0a7e48bb","slug":"e-bus-five-rupees-will-have-to-be-paid-from-zero-to-three-km-aligarh-news-ali287525536","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-बस : शून्य से तीन किमी तक चुकाने होंगे पांच रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-बस : शून्य से तीन किमी तक चुकाने होंगे पांच रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पांचवें रूट मडराक की जगह सासनीगेट से मेडिकल कॉलेज के लिए एक ई-बस का संचालन शुरू हो गया है। साथ ही संशोधित किराया भी लागू कर दिया गया है। अब शून्य से तीन किलोमीटर की दूरी के स्टॉपेज पर पांच रुपये चुकाने होंगे। इसी हिसाब से शहर के विभिन्न स्टॉपेज पर संशोधित किराया लागू हो चुका है।
बता दें कि सबसे पहले शहर के खेरेश्वर चौराहे से बौनेर और हरदुआगंज चौराहे से मेहरावल तक कुल दस ई बसों का संचालन शुरू किया गया। शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज और मडराक से मेडिकल कॉलेज रूट पर एक महीने बाद बस चलाई गईं। मडराक पर टोल प्लाजा की वजह से इस रूट को बंद करके मंजूरगढ़ी से छर्रा अड्डा रूट पर बसें दौड़ाई गईं। लेकिन अब अधिकारियों ने मडराक टोल प्लाजा से बचने के लिए ई-बसों को सासनीगेट से मेडिकल कॉलेज रूट पर दौड़ाना प्रारंभ कर दिया है। इस प्रकार खेरेश्वर चौराहे से बौनेर रूट पर चार, हरदुआगंज से मेहरावल रूट पर तीन, शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज रूट पर तीन और छर्रा अड्डा से मंजूरगढ़ी रूट पर तीन ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज से सासनीगेट चौराहे रूट पर सिर्फ एक ई-बस चलाई जा रही है। इस प्रकार 14 ई-बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं और एक बस अतिरिक्त है, जबकि शासन से दस ई-बसें और मिलनी हैं। शहर के विभिन्न रूटों पर सफर करने के लिए संशोधित किराया भी लागू हो चुका है। शून्य से 3 किलोमीटर तक यात्रियों को पांच रुपये चुकाने होंगे।
यह निर्धारित किया गया है किराया
दूरी किमी में किराया रुपयों में
0-03 05
03-06 11
06-10 16
10-14 23
14-19 32
19-24 37
24-30 42