फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drunkards created havoc in Baharavad for six hours, police kept running

Aligarh News: बहरावद में छह घंटे तक शराबियों का उत्पात, दौड़ती रही पुलिस

Wed, 04 Sep 2024 06:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Drunkards created havoc in Baharavad for six hours, police kept running
गांव बहरावद में शराबियों के उत्पात से लोग बेहद परेशान हैं। सोमवार शाम से रात तक शराबियों ने छह घंटे तक हुड़दंग किया। मारपीट पथराव में तीन महिलाएं लहुलुहान हो गईं। तीन बार गांव तक दौड़ी पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन

गांव बहरावद निवासी जोगिंदर बघेल सोमवार शाम करीब 6.30 बजे अपने घर में शौचालय का निर्माण कर रहे थे। तभी शराब के नशे में चार पांच लोग उनके घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो शराबियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई जोगिंदर की पत्नी व बेटी को भी पीटा। इससे हंगामा हो गया। जोगिंदर ने खुद को घर में बंद कर 112 व 1076 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

रात को करीब 8.30 बजे दूसरी घटना हुई। गांव निवासी मलुआ पुत्र भगवानदास पत्नी व बच्चों के साथ खाना खा रहे थे। तभी शराबी उनके घर के बाहर चौराहे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मना किया तो वहां मारपीट कर पथराव कर दिया। जिसमें उनकी पुत्री घायल हो गई। पथराव के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस पहुंची तो सभी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना रात करीब 10.30 बजे हुई, फिर से शराबी उत्पात मचाने लगे। इसके बाद अधिवक्ता राजेश कुमार ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। गांव के लोगों का कहना है कि शराबियों के कारण पूरा गांव परेशान है। अगर स्थानीय पुलिस से सहायता नहीं मिली तो एसएसपी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed