{"_id":"6619ab94b3dd88d8ed0bb1c4","slug":"drunkard-created-ruckus-in-bsa-office-aligarh-news-c-56-1-hts1001-113624-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बीएसए कार्यालय में शराबी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बीएसए कार्यालय में शराबी ने किया हंगामा
Sat, 13 Apr 2024 03:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक व्यक्ति यहां शराब के नशे में पहुंचा और हंगामा करने लगा। वह कर्मचारियों पर आरोप लगाने लगा। मौके पर कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस इस व्यक्ति को लेकर चली गई। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में एक व्यक्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसका बच्चा एक निजी विद्यालय में पढ़ता है और वह अपने बच्चे का शुल्क माफ कराने की मांग कर रहा था। बीएसए के अनुसार वह व्यक्ति शराब के नशे में था। विभागीय कर्मचारियों ने व्यक्ति को समझाने की कोशिश की कि निजी विद्यालय का शुल्क वह माफ नहीं करा सकते हैं। वह भड़क गया और कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने लगा। मौके पर कार्यालय के कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर वहां से चली गई। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इस संबंध में बीएसए उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि एक व्यक्ति अपने बच्चे के विद्यालय का शुल्क माफ कराने की मांग कर रहा था। वह शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। वह कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर बेबुनयाद आरोप लगाने लगा। मामले की नजाकत को समझते हुए पुलिस को सूचना दी गई।