फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   driver of dumper illegal mining attempted to ram vehicle of Circle Officer of Iglas

पुलिस को देखते ही बेकाबू हुआ डंपर: सीओ की गाड़ी पर की चढ़ाने की कोशिश, पीछा कर खाकी ने चार को दबोचा

Wed, 02 Sep 2026 04:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 04:48 PM IST
सार

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए डंपर का पीछा किया और उसे रोककर अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है, जो सभी आसपास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
driver of dumper illegal mining attempted to ram vehicle of Circle Officer of Iglas
बेकाबू डंपर सीओ की गाड़ी पर की चढ़ाने की कोशिश - फोटो : एआई

विस्तार

अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ चेकिंग कर रही पुलिस टीम को डंपर से कुचलने की कोशिश के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डंपर और दो बाइकें भी कब्जे में ली हैं। वहीं, गोरई क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर डंपर चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया। यहां पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे गड्ढे में कूदकर जान बचाई। भागते समय डंपर चालक ने सड़क पर मिट्टी फैला दी, जिससे कुछ देर के लिए रास्ता बाधित हो गया।

विज्ञापन

पुलिस को देखते ही डंपर चढ़ाने का प्रयास 
थाना इगलास के एसआई गंगाराम गंगवार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब तीन बजे अधिकारियों को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद गोंडा रोड स्थित पथवारी मंदिर के पास पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से जेसीबी, डंपर, चार पहिया वाहन और दो मोटरसाइकिलें आती दिखाई दीं। पुलिस टीम ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि डंपर चालक ने पुलिसकर्मियों की ओर डंपर मोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पीछा किया तो डंपर चालक ने सड़क पर मिट्टी फैला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डंपर संख्या यूपी81 सीटी 5087 के चालक प्रवीण पुत्र रामवीर सिंह निवासी बाजगढ़ी और सहचालक मोहित कुमार पुत्र ओमवीर सिंह निवासी बाजगढ़ी को पकड़ लिया। इसके अलावा बाइक संख्या यूपी81 सीई 8858 के चालक पंकज चौधरी पुत्र मानसिंह निवासी करथला और हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी81 डीजी 5707 के चालक जितेंद्र सिंह पुत्र कुलवीर सिंह निवासी भूरंगा को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, स्विफ्ट कार चालक चंद्रेश और उसके साथ मौजूद व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

गोरई में भी पुलिस को कुचलने की कोशिश 
गोरई थाना क्षेत्र में भी पुलिस टीम को इसी तरह निशाना बनाने का मामला सामने आया। एसआई सुरेश सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, वह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान थाना प्रभारी ने सूचना दी कि बेसवां की ओर से गोरई की तरफ मिट्टी से भरा डंपर जा रहा है। पुलिस टीम ने कलींजरी गांव से आगे चेकिंग शुरू की। तभी डंपर के पीछे दो बाइक सवार आते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार चालक को पुलिसकर्मियों पर डंपर चढ़ाने के लिए उकसा रहे थे। 

आरोप है कि डंपर चालक ने पुलिस टीम को कुचलने की नीयत से वाहन उनकी ओर मोड़ दिया। डंपर अपनी ओर आता देख पुलिसकर्मी सड़क किनारे बने गड्ढे में कूद गए और बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीछा किया तो भाग रहे चालक ने डंपर में भरी मिट्टी सड़क पर ही पलट दी। इससे सड़क पर मिट्टी फैल गई और आवागमन बाधित हो गया। इस मामले में गोविंदा और मोहित कुमार निवासी बाजगढ़ी, पंकज और चंद्रेश निवासी करथला तथा जितेंद्र सिंह निवासी भूरंगा के खिलाफ गोरई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे
पुलिस के मुताबिक इगलास और गोरई में हुई दोनों घटनाओं में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। इगलास मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक डंपर और दो बाइकें कब्जे में ली गई हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed