फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman fell from bike due to dog attack

Aligarh: बाइक के पीछे दौड़े कुत्तों ने महिला के पैर पर मारा झपट्टा, असंतुलित होकर सड़क पर गिरी, हुई मौत

Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
सार

महिला और देवर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में कुत्ते ने महिला के पैर पर हमला किया। पैर बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित हो गई। महिला बाइक से नीचे गिर गई। सिर में चोट आने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman fell from bike due to dog attack
मृतक महिला सरिता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाइक के पीछे दौड़े कुत्तों के झुंड ने एक महिला की जान ले ली। 17 अगस्त की सुबह महिला अपने देवर के साथ एक गमी में शामिल होने के लिए जा रहीं थीं। इगलास के गोरई-विसावली मार्ग पर गांव कठा के पास एक कुत्ते ने पैर पर झपट्टा मारा, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इगलास तहसील क्षेत्र के थाना गोरई के ग्राम छैंछऊ निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनकी भाभी सरिता (22) पत्नी दिनेश कुमार के मामा का शिकोहाबाद में निधन हो गया था। इस पर वह अपने छोटे देवर मुकेश कुमार के साथ बाइक से वहां जाने को घर से निकली थीं। रास्ते में कठा विसावली गांव के पास पहुंचने पर अचानक वहां मौजूद कुत्तों के झुंड ने उनकी बाइक के पीछे दौड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एक कुत्ते से सरिता के पैरों पर झपट्टा मारा, जिससे वह घबरा गईं और अपने पैरों को ऊपर करने लगीं। इससे संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। सरिता के गिरते ही आस-पास के लोग आ गए। कुत्ते भी वहां से भाग गए थे। एंबुलेंस के माध्यम से सरिता को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि इस तरह की दुर्घटना की जानकारी मिली थी। परिवार ने किसी प्रकार की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की और शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पहले हुई थी सरिता की शादी
सादाबाद के गांव उबई निवासी सरिता की शादी दो साल पहले गोरई के ग्राम छैंछऊ निवासी दिनेश कुमार के साथ हुई थी, अभी इनके कोई संतान नहीं है। सरिता की छोटी बहन लक्ष्मी की शादी भी इसी परिवार में हुई है। परिजनों ने बताया कि सरिता को पहले अपने मायके गांव उबई सादाबाद जाना था, जहां से वह अन्य लोगों के साथ शिकोहाबाद रवाना होतीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed