फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor dies due to heart attack during morning walk

Aligarh: माॅर्निंग वॉक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से डॉक्टर का निधन, परिवार में छाया मातम

Sun, 02 Feb 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 02 Feb 2025 01:48 AM IST
सार

डॉ. धर्मपाल सिंह सुबह भी अपने एक साथी के साथ टहलने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे नहर की पटरी पर टहलते हुए गांव से थोड़ी दूर पहुंचे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इस पर वह जमीन पर बैठ गए।

विज्ञापन
Doctor dies due to heart attack during morning walk
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com

विस्तार

1 फरवरी की सुबह गांव भानेरा में माॅर्निंग वॉक के दौरान एक डॉक्टर को दिल का दौरा पड़ा। साथ मौजूद व्यक्ति ने खबर दी तो परिजन भागकर पास पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें टूट गईं। उनकी मौत से पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


गांव भानेरा निवासी डॉ. धर्मपाल सिंह (52) पुत्र बट्टू सिंह प्रतिदिन सुबह सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे। 1 फरवरी की सुबह भी अपने एक साथी के साथ टहलने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे नहर की पटरी पर टहलते हुए गांव से थोड़ी दूर पहुंचे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इस पर वह जमीन पर बैठ गए। इस पर उनके साथी ने संभालने की कोशिश करते हुए कारण जानना चाहा तभी वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इस पर साथ मौजूद व्यक्ति ने तत्काल परिजन को फोन कर खबर दी। परिजन भागकर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पत्नी दीक्षा देवी, पुत्र देवेश और पुत्री यशिका का रो-रोकर बुरा हाल था। डॉ. धर्मपाल सिंह खैर में निजी अस्पताल संचालित करते थे। उनकी मौत से गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed