{"_id":"59249f964f1c1be43b53621f","slug":"do-not-have-trouble-with-the-rosary","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदार को कतई परेशानी न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजेदार को कतई परेशानी न हो
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 24 May 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रमजान शुरू होने वाले हैं। कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। कहीं भी कोई सूचना मिले तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश देने वालों को चिन्हित किया जाए। रोजेदारों को बिजली, पानी और गंदगी की वजह से कोई उलझन नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं वक्त से पहले दुरुस्त कर ली जाएं। पहले रोेजे पर कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का पूरा मौका है।
कलक्ट्रेट में मंगलवार को रमजान को लेकर हुई बैठक में डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने बेहद कड़े शब्दों में इसकी ताकीद की है ताकि पूरे रमजान महीने में शहर से लेकर गांव तक हर जगह अमन चैन के साथ ईद का त्योहार मनाया जाए। संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष चौकसी रखने को कहा, जिससे वहां पर छोटी-छोटी बातों पर विवाद न होने पाए। डीएम ने कहा कि किसी भी रोजेदार की शिकायत पर नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, बिजली विभाग, जल कल विभाग तत्काल समाधान कराएं। हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। मसजिदों के आसपास साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाए। कूड़ा रोजाना सुबह उठाया लिया जाए। मसजिदों के आसपास इसका विशेष ध्यान रखें।
बैठक में डीएम और एसएसपी ने कहा कि सभी समुदाय के प्रबुद्धजन आपस में मुलाकात जरूर करते रहें। एक-दूसरे की समस्या को समझें और जरूरत पड़ने पर तत्काल अधिकारियों को अवगत कराएं। जिससे छोटी-छोटी बातों का समाधान मौके पर ही हो जाए। युवाओं को भी अमन चैन का महत्व समझाया जाए। अफवाहों और सोशल मीडिया के गलत संदेशों से बचकर रहने की सलाह दी गई। कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील व मीश्रित आबादी वाले इलाकों में रातभर पुलिस की तैनाती करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव सभी सीओ, एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।