फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM Aligarh received National Water Conservation Award for the year 2020

अलीगढ़ः डीएम को वर्ष 2020 के लिए मिला राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार

Sat, 08 Jan 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
DM Aligarh received National Water Conservation Award for the year 2020
डीएम सेल्वा कुमारी जे. को मुजफ्फरनगर में डीएम रहते हुए जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए वर्ष 2020 में राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार के लिए चुना गया है। उत्तरी जोन में मुजफ्फरनगर जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से नवाजा गया है। डीएम ने एक बार फिर से अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता का एवं कुशलता का परिचय दिया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 की घोषणा की। उन्होंने जल संरक्षण के प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा दिया है। जल शक्ति मंत्रालय ने जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों और अथक प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर को उत्तरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में पुरस्कृत किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने अपने मुजफ्फरनगर में कार्यकाल के दौरान जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों एवं प्रयासों के लिए अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि जनहित व राष्ट्रहित में सकारात्मक रवैया अपनाकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed