फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM Aligarh gets angry due to lift order in university

Aligarh: यूनिवर्सिटी में अब लिफ्ट ऑर्डर से डीएम हुए आग बबूला, अधिशासी अभियंता-कर्मचारियों को किया बैठक से बाहर

Fri, 19 Jan 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 11:07 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के लिए अब लिफ्ट ऑर्डर करने पर अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह गुस्सा हो गए। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विश्व बैंक इंद्रपाल सिंह, सहायक अभियंता अरविंद कुमार समेत एजेंसी से उपस्थित हुए कर्मचारियों को बैठक से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
DM Aligarh gets angry due to lift order in university
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बाहर निकाल दिए अधिशासी अभियंता और कर्मचारी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण में हो रही देरी को लेकर डीएम इंद्रविक्रम सिंह का सब्र जवाब दे गया है। डीएम ने 19 जनवरी को निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्माणदायी संस्था द्वारा धीमी गति से कराए जा रहे कार्य को लेकर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विश्व बैंक इंद्रपाल सिंह, सहायक अभियंता अरविंद कुमार समेत एजेंसी से उपस्थित हुए कर्मचारियों को बैठक से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन

 
डीएम को इतना गुस्सा उस वक्त आया जब उन्हें बताया गया कि राज्य विश्वविद्यालय के लिए लिफ्ट का ऑर्डर अभी दिया गया है। उन्होंने पूछा कि लिफ्ट का ऑर्डर समय से क्यों नही दिया गया ? टनल बन जाने के उपरांत ऑर्डर किया जा सकता था। कंपनी के आग्रह पर निरंतर समय बढ़ाया जा रहा है, परंतु लगातार मॉनिटरिंग के बावजूद भी घटनाएं आभास कराती हैं कि वर्तमान कंपनी मैसर्स ईश्वर सिंह एसोसिएट द्वारा समय से कार्य पूर्ण नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


निर्माणदायी कंपनी पर काम में देरी पर 1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना भी डीएम द्वारा किया जा चुका है। इस संबंध में एजेंसी द्वारा 31 जनवरी तक कार्य पूरा किए जाने के सबंध में भी कोई ठोस कार्य योजना नहीं पेश की गई। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव पुष्कर को निर्देशित किया कि वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का पहुंच मार्ग का कार्य जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने शासन को किसी अन्य एजेंसी से अवशेष कार्य पूरा कराने को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम द्वारा बताया गया कि यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य लगभग 23 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि एक वर्ष में 23 प्रतिशत कार्य की जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत ही खेदपूर्ण है। इसी प्रकार अनूपशहर मार्ग पर बरेली रेल सेक्शन पर निर्माणाधीन पुल जो कि जून 2024 तक पूर्ण होना है के संबंध में भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। 

डीएम ने लोक निर्माण विभाग खंड भवन के अधिशासी अभियंता एके राही को पीएसी की 38वीं एवं 45वीं वाहिनी में निर्माणाधीन हॉस्टल एवं बैरक, हरदोई राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य को समय से पूर्ण कराने के साथ ही लेटलतीफी पर अनुबंध के आधार पर नोटिस और अर्थदंड लगाने में संकोच न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed